Anupamaa: सेट पर लगी आग को लेकर राजन शाही ने जारी किया बयान, बोले- वहां कोई मौजूद नहीं था फिर भी...

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर आज सुबह आग लग गई जिसके बाद वहाँ सिर्फ काला धुआँ ही देखने को मिला। अब हादसे पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही और उनकी प्रोडक्शन टीम ने बयान जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी।

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह करीब 5 बजे सेट पर आग लग गई। बड़ी बड़ी आग की लपटों ने सेट को घेर लिया और कुछ ही मिनटों बाद उसे राख के ढेर में बदल दिया। राहत की बात ये थी कि सेट पर उस समय कोई टीवी कलाकार मौजूद नहीं था और अन्य क्रू मेंबर सुरक्षित निकले। अब इस पूरे हादसे को लेकर प्रोड्यूसर राजन शाही और उनकी प्रोडक्शन टीम ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए औपचारिक बयान जारी कर दिया है।

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के सेट पर लगी आग के मामले पर प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) लिखते हैं 'आज सुबह अनुपमा के सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। आग लग गई, लेकिन भगवान की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ। रविवार को कोई शूटिंग नहीं हुई और आज का कॉल टाइम दिन में था। घटना के समय, सेट पर कोई भी यूनिट सदस्य मौजूद नहीं था-केवल सुरक्षाकर्मी और सेट स्टाफ़ ही था जो सभी सुरक्षित हैं। किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। फायर डिपार्टमेंट और सभी संबंधित अधिकारी इस समय आग लगने के कारण की जाँच कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि सेट पर कोई शूटिंग नहीं हुई थी और बिजली का में स्विचट बंद था। आग का सही कारण अभी भी पता लगाया जा रहा है।'

End of Feed