Anupamaa Maha Twist: समर के बाद एक और बच्चे से हाथ धो बैठेगा वनराज, शाह परिवार में पसरेगा मातम

Anupamaa Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में हाल ही में समर की मौत हुई, जिसके बाद पूरा शाह परिवार हिल गया। लेकिन समर के बाद अब वनराज एक और बच्चे से हाथ धो बैठेगा।

Anupamaa Maha Twist: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। टीआरपी के खातिर ही मेकर्स ने बीते कुछ दिनों पहले समर की मौत करा दी, जिसके बाद अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भी बवाल मच गया। लेकिन शाह परिवार में आने वाली मुसीबतें यहीं पर खत्म नहीं होती हैं। दरअसल, समर के बाद अब वनराज एक और बच्चे से हाथ धो बैठेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' (Anupamaa) में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, अनुपमा और वनराज समर के कातिल सोनू के खिलाफ केस लड़ेंगे। वे अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए उसे कोर्ट तक घसीटेंगे। लेकिन इन सबके बीच काव्या की तबीयत बिगड़ जाएगी और उसका मिसकैरेज हो जाएगा। काव्या अपना बच्चा खो देगी, जिससे शाह परिवार में एक बार फिर से भूचाल आएगा। बता दें कि काव्या से पहले डिंपल के मिसकैरेज की खबरें सामने आई थीं।

End of Feed