Anupamaa Maha Twist: रजनी के खिलाफ अनुपमा ने किया शंखनाद, हाथ में तलवार लिए अब करेगी अधर्म का विनाश

Anupamaa Fiery Look With Sword In Hand, Photos Viral: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही अनुपमा रजनी के खिलाफ शंखनाद करेगी। साथ ही वो ऐसा अवतार अपनाएगी, जिसमें उसे पहले कभी नहीं देखा गया है। इससे जुड़ी अनुपमा की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Anupamaa Fiery Look With Sword In Hand, Photos Viral: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। इन दिनों अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा के सामने रजनी का पर्दाफाश हो चुका है। वहीं अब वह उसके खिलाफ मुहीम छेड़ने वाली है। इन सबके बीच ही 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटोज सामने आई हैं, जिसमें अनुपमा का धाकड़ अवतार देखने को मिला। इन फोटोज में अनुपमा हाथ में तलवार लिये नजर आई। साथ ही आंखों में गुस्सा, दर्द और भावनाएं भी कमाल की दिखीं।

rupali ganguly (15)

फोटो क्रेडिट- डायरेक्टर कट प्रोडक्शन्स

'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ी इन फोटोज ने लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। सफेद लिबास और सिर पर भगवा रंग की पगड़ी पहने अनुपमा बेहद जबरदस्त अवतार में लगी। जहां एक फोटो में अनुपमा शंखनाद करती दिखाई दी तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनुपमा के हाथ में तलवार नजर आई। इस दौरान अनुपमा की आंखों का तेज मानो तलवार की धार से भी ज्यादा लगा। दर्द, तकलीफ और भावनाओं के उफान में अनुपमा का ये अवतार देखने लायक रहा। इन फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुपमा न केवल तांडव मचाने वाली है, बल्कि रजनी का पर्दाफाश कर उसके झूठ को भी सबके सामने ले आएगी।

End of Feed