Anupamaa: मदालसा शर्मा ने भारी मन से कहा शो को अलविदा, पोस्ट शेयर कर बोलीं- हम फिर मिलेंगे नए किरदार के साथ

Madalsa Sharma Bid Adieu Anupamaa Shares Post On Internet: रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा ने लोगों का खूब दिल जीता है, साथ ही ये टीआरपी में भी टॉप पर रहता है। लेकिन अब सुधांशु पांडे के बाद एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने भी 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बीते दिन इससे जुड़ी पोस्ट भी शेयर की।

Madalsa Sharma Bid Adieu Anupamaa Shares Post On Internet: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। साल 2020 से टीवी की दुनिया में छाने वाला 'अनुपमा' न केवल अपनी कहानियों के लिए चर्चा में रहता है, बल्कि अपने किरदारों के लिए भी खूब जाना जाता है। इसके हर एक किरदार लोगों के दिलों में बस चुके हैं। लेकिन बता दें कि सुधांशु पांडे के जाने के बाद अब एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने भी 'अनुपमा' को अचानक ही अलविदा कह दिया। मदालसा शर्मा ने बीते दिन 'अनुपमा' से जुड़ी पोस्ट भी साझा की, जिसमें उन्होंने शुरुआत से लेकर आखिर तक काव्या का सफर दिखाया, साथ ही अपनी टीम और राजन शाही का भी शुक्रिया किया।

'अनुपमा' को मदालसा शर्मा ने कहा अलविदा

End of Feed