टीवी मसाला

Exclusive: Rupali Ganguly संग झगड़े के कारण Madalsa Sharma ने छोड़ा अनुपमा? कहा ऊँच-नीच होती रहती है..."

Madalsa Sharma quits Anupama: अनुपमा फ़ेम मदालसा शर्मा ने 4 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा इसकी जानकारी फैंस संग साझा की। अब ऐसे में टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने एक्ट्रेस से संपर्क किया और अनुपमा छोड़ने के असली कारण का पता लगाया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते है। ​

Image

Madalsa Sharma quits Anupama

Madalsa Sharma quits Anupama: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) एर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो अनुपमा पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। दर्शकों को यह शो काफी पसंद है और टीआरपी में भी यह टॉप पर बना रहता है। हालांकि अभी कुछ दिन पहले वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने शो को अलविदा कह दिया है, जिसके बाद कहानी में नया मोड़ देखने को मिला। लेकिन अब खबर आ रही है कि सुधांशु पांडे के बाद काव्या का रोल अदा करने वाली मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने भी अनुपमा को टाटा-बाय-बाय बोल दिया है। ऐसे में टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने एक्ट्रेस से संपर्क किया और अनुपमा छोड़ने के असली कारण का पता लगाया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।

कल बीते दिन मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर अनुपमा शो को अलविदा कह दिया है। अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने एक्ट्रेस से संपर्क किया और सही छोड़ने के कारण का पता लगाया। बातचित के दौरान जब मदालसा से पूछा गया की "आप और रूपाली के बीच बनती नहीं थी। क्या यही वजह से शो छोड़ने का? इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा "नहीं, ईमानदारी से कहूँ तो जब आप इतने लंबे समय तक एक जगह काम करते हैं तो तभी न तभी, कहीं न कहीं किसी न किसी के साथ कुछ तो ऊपर नीचे होता है। इसलिए इन सबसे मुझे कोई परेशानी नहीं है।

मदालसा से आगे पूछा गया की आपके जीवन में रूपाली गांगुली क्या स्थान रखती हैं तो एक्ट्रेस ने कहा "दोस्त और एक अच्छी कलीग । मैंने चार साल उनको देखा है उनके साथ काम किया है, वो मेरी अच्छी दोस्त हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article