Anupamaa Fame Rupaly Ganguly Demands To Destroy Pakistan Tweet Viral: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति अपने चरम पर पहुंच गई है। बीती रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें जम्मू से लेकर पठानकोट और राजस्थान का जैसलमेर शामिल है। हालांकि भारत ने भी पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मामले को देखते हुए भारतीय सेना ने कई शहरों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है। इन सबके बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से दुश्मन देश को पूरी तरह से खत्म करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Anupamaa: इस एक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का आरोप, सेट पर दस्तक देकर साथ ले गई पुलिस
'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने जम्मू पर हुए हमले को देखते हुए ये ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के प्रति नाराजगी जाहिर की। रुपाली गांगुली ने ट्वीट में आक्रोश जताते हुए लिखा, "बस बहुत हो गया। मोदी जी, उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दो।" रुपाली गांगुली के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने रुपाली गांगुली पर तंज कसते हुए लिखा, "हां मुंबई में बैठकर वॉर-वॉर करते रहो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या तुम एक बार चुप हो सकती हो? तुम्हें मालूम भी है कि युद्ध का मतलब क्या है? अनुपमा करते-करते दिमाग घुटनों में चला गया है। एक्टर हो तो एक्टर बनकर रहो। नहीं तो खुद चली जाओ बॉर्डर पर जंग लड़ने। दूसरों को मौत के मुंह में क्यों डाल रही हो।"
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के ट्वीट पर आने वाले रिएक्शन यहीं खत्म नहीं हुए। एक यूजर ने लिखा, "आपके बोल देने जितना आसान नहीं होता युद्ध। बॉर्डर के पास मौजूद लोगों पर क्या बीत रही होगी। कैसा डर होगा उनके अंदर, हम लोग महसूस भी नहीं कर सकते हैं।" एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब तो अनुपमा ने भी कह दिया है मोदी जी, अब तो हो ही जाए।"
