Anupama Latest Episode Upcoming Twist: 'अनुपमा' सीरियल टीआरपी किंग बन चुका है। लॉन्च होने के बाद से ही टीवी शो टीआरपी पर राज कर रहा है। शो में चल रहा फैमिली ड्रामा इस पॉजिशन को बचाए रखने में कारगर साबित हो रहा है। अब फैंस को अनुपमा में और भी नए ट्विस्ट के साथ ढेर सारा मसाला देखने को मिलने वाला है। जैसा कि हम देख सके हैं पाखी और अधिक की शादी की रस्में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa Latest Episode) अब तक आपने देखा कि पाखी अपनी संगीत की रस्म के लिए अच्छे से तैयार होती है लेकिन यहां हंगामा हो जाता है। क्योंकि अनुपमा अब पाखी को और बर्दाश्त नहीं करने वाली है। भरी पार्टी में अनुपमा, पाखी को जमकर खरीखोटी सुनाती है और अपने घर से निकाल देती है।
Anupama Update
दरअसल अनुपमा के इस गुस्से की वजह पाखी की एक बड़ी बेवकूफी है। जिसकी वजह से अनुपमा का पारा चढ़ जाएगा। शो में पाखी जल्द ही अनुपमा को अपने रंग दिखाने वाली है। आप देखेंगे कि बरखा संगीत की रस्म में पाखी के लिए ज्वैलरी लेकर जाएगी। ज्वैलरी के नाम पर बरखा 60 लाख रुपए का बिल बनवाएगी। पाखी इस बिल पर साइन कर देगी। अब यही बात अनुपमा को लग पता चलेगी कि पाखी ने उसे लाखों का चूना लगाएगी तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। इसी बात पर अधिक, पाखी पर भड़क जाएगा। जल्द ही अनुपमा पाखी को अपने घर से बाहर कर देगी। कपाड़िया हाउस से निकलने के बाद पाखी शाह हाउस जा पहुंचेगी।
अनुपमा सीरियल इस समय पाखी और अधिक के इर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसा लगता है कि पाखी, अधिक के लिए चीजों को बहुत मुश्किल बना रही है क्योंकि वह यह नहीं समझ पा रही है कि अधिक बहुत अमीर आदमी नहीं है और अपनी बहन के साथ रहता है जो अनुज की भाभी है। अधिक के सामने पाखी महंगी मांग करती दिखाई देगी। इधर बरखा, पाखी से महंगा सामान खरीदकर और अनुज से बिल चुकाने की उम्मीद करके आग में घी डालती नजर आएगी।
अधिक, पाखी के इस काम की सराहना नहीं करेगा क्योंकि वह अनुज से मदद नहीं लेना चाहता है। अब इस रोज-रोज के ड्रामा से तंग आकर अधिक, पाखी से तलाक लेने का प्लान करेगा। जी हां, पाखी की लालची हरकतों को देखकर अब कहानी इस मोड़ पर आ जाएगी। क्या अनुपमा, पाखी और अधिक की शादी को बचा पाएंगी या नहीं? पाखी को अपनी गलती का एहसास होगा या नहीं?
