टीवी मसाला

Anupama Spoiler 4 September: अनुपमा के पैरों में गिड़गिड़ाकर माफी मांगेगी मेघा, भगोड़ा साबित हुआ वनराज

Anupama Spoiler Alert: राजन शाही (Rajan Shahi) के शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मेघा अपनी प्रिया के लिए अनुपमा (Anupama) के सामने भीख मांगेगी वहीं शाह हाउस का मुखिया बनने की फिराक में लगा है तोशु। आइए देखते हैं 4 सितंबर को शो में क्या ट्विस्ट आएगा।

Image

Anupama Spoiler Alert

Anupama Spoiler 4 September: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा दर्शकों के बीच पसंदीदा शो में से एक है। मेकर्स सुधांशु पांडे के शो छोड़ के जाने के बाद टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए कहानी में नया मोड़ लाने की कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अनुपमा (Anupama) अस्पताल से घर आ गई है और वह मेघा के पास गई है उसे एक माँ के तौर पर समझाने के लिए। वहीं पूरे शाह परिवार ने मिलकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया है। आइए अब देखते हैं 4 सितंबर को अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा।

अनुपमा (Anupama) के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपमा बापूजी को समझा लेगी बा के साथ रहने के लिए। इसके बाद अनुपमा- अनुज फैसला लेंगे कि वह मेघा के घर जाएंगे। दूसरी तरफ दिखाया जाएगा की शाह हाउस में कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस आएंगे और वह बोलेंगे की वनराज उनके पैसे लेकर भागा गया है। इस बात पर कोई यकीन नहीं करेगा। जिसके बाद वह लोग घर का सारा समान उजाड़ फेकेंगे। इस बीच में तोशु मौके का फायदा उठा लेगा उर घर का नया मुखिया बनने का फैसला करेगा।

दूसरी तरफ अनुपमा-अनुज मेघा से मिलने उसके घर जाते हैं। अनुपमा को देख मेघा उसके ऊपर चिल्लाने लग जाएगी की उसने उसकी बेटी प्रिया को चुरा लिया है। लेकिन इसके बावजूद अनुपमा, मेघा को समझाएगी की प्रिया, आध्या है और वह उसकी बेटी है। तभी मेघा यह सब सुन अनुपमा के बाहों में टूट कर रोने लगती है। अनुपमा को उसे काफी समझाती है और बोलती है कि वह कभी भी आध्या से मिल सकती है। यह सब सुन मेघा को अनुपमा को बात समझ में आने लगती है। अब अनुपम में आगे देखना है कि क्या मेघा का कैरेक्टर यही खत्म हो जाएगा या मेकर्स इसको आगे लेकर जाएंगे। आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article