Exclusive: मनीष नागदेव ने 'अनुपमा' को अलविदा कहने वाले रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं नाराज हूं क्यूंकी...'

Manish Naggdev On Quitting Anupama Rumours: बीते दिन खबर उड़ी थी कि 'अनुपमा' में तोषू का किरदार निभा रहे मनीष नागदेव सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं। ऐसे में ये सुन फैंस सभी हक्के बक्के रह गए थे। अब टेली टॉक/जूम टीवी से बातचीत करते हुए मनीष ने सभी खबरों पर रिएक्शन दिया।

Manish Naggdev On Quitting Anupama Rumours: राजन शाही का सीरीयल 'अनुपमा' इन दिनों दर्शकों के दिलों दिमाग के साथ-साथ टीवी पर भी कब्जा कर के बैठा हुआ है। कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का मनोरंजन करने से नहीं चूक रहे। काफी मेहनत करने के बाद मेकर्स ने 'अनुपमा' को टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। कल रात खबर सामने आई थी कि मनीष नागदेव सीरियल 'अनुपमा' को अलविदा कहने जा रहे हैं। मनीष के फैंस खबर सुन काफी परेशान हुए लेकिन अब खुद एक्टर्स ने सच बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस एक्सक्लूसिव खबर में पढ़िए मनीष का बयान।

Manish Naggdev On Quitting Anupama Rumours

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) फ़ेम मनीष नागदेव (Manish Naggdev) कहते हैं 'मैं कहीं नहीं जा रहा हूँ। मैं सच बताऊँ तो निराश हूँ कि आजकल कुछ बेतुके सोशल मीडिया पेज कैसे काम करते हैं। ये सब काल्पनिक, बिना फैक्ट्स चेक किए अपने मूड के हिसाब से खबरें छापते हैं। ये सब बस एक फेक न्यूज है।' मनीष के इस बयान से साफ हो गया कि शो छोड़ने वाली खबरें सभी झूठी है और अब भी वो 'अनुपमा' का हिस्सा हैं। सीरियल 'अनुपमा' को मनीष ने लीप के बाद जॉइन किया था जिसे 7 महीने हो चुके हैं।

End of Feed