Anupama 5 Year Leap : टीवी का चहेता शो अनुपमा इन दिनों फैंस के दिल को कुरेद रहा है । ये बात हम नहीं बल्कि खुद अनुपमा के चाहने वाले कह रहे हैं। शो में फिलहाल इतना रोना धोना चला हुआ है कि अब लोगों ने अनुपमा को देखकर खुद आँसू बहाना शुरू कर दिया। जी हां समर की मौत के बात शो में अब शो में मातम पसरा हुआ है। फैंस जल्द से जल्द इस ट्रैक को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं। वहीं दूसरी और अनुज और अनुपमा फिर से अलग हो गए हैं और अनुपमा अपने छोटे बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लग रही है। अब खबरें सामने आ रही है कि शो में जल्द ही एक विलेन की एंट्री होने वाली है जो कहानी को बदल देगा। इसके अलावा अनुपमा सीरियल में पांच साल का लीप भी दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं शो में आगे क्या होगा।
अनुपमा का नया दुश्मन
रूपाली गांगुली फेम शो में इन दिनों अनुपमा अपने बेटे समर को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। दूसरी और सोनू के पापा तोषु और पाखी को डरा रहे हैं ताकि वह सोनू के खिलाफ कोर्ट में कुछ न बोले। इन सब के बीच अनुपमा परेशान हो जाती है कि उसके खुद के बच्चे अपने भाई के लिए नहीं लड़ रहे हैं। अब अनुपमा खुद समर को इंसाफ दिलाने का फैसला करती है। लेकिन खबरों की माने तो सोनू के पापा अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे और वह अनुपमा की जिंदगी तबाह कर देंगे।
शो में आएगा 5 साल का लीप
खबरें तेज है कि अब कहानी को पांच साल आगे दिखाया जाएगा। माना जा रहा है कि मेकर्स अनुपमा और अनुज का तलाक करवाने वाले हैं इसी के साथ कपाड़िया और शाह परिवार की सारी जिंदगी बदल जाएगी।
