Anupama Promo: घमंडी पराग को सड़क पर बेबस पाएगी अनुपमा, डांस मुकाबले से पहले खड़ी होगी एक और नई मुसीबत

Anupama Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। अब हाल ही में शो मेकर्स ने कहानी को नया ट्विस्ट देते हुए एक नया प्रोमो रिलीज कर डाला। प्रोमो को देख सभी के सभी लोग चौंकने के साथ साथ कन्फ्यूज भी हो चुके हैं।

Anupama Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) , अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) , शिवम खजूरीया (Shivam Khajuria) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' पिछले 5 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। हर दिन अपनी एक नई फ्रेश कहानी के साथ अनुपमा लोगों के दिलों को तरोताजा करने में कामयाब है। कलाकारों की एक्टिंग और मेकर्स के ट्विस्ट और टर्न्स की बदौलत ही शो आज टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान है। अब हाल ही में मेकर्स ने सीरियल 'अनुपमा' की अपकमिंग कहानी की झलक दिखाते हुए प्रोमो शेयर कर डाला। प्रोमो देखने में काफी मजेदार है जिसे आप भी काफी पसंद करेंगे।

Anupama Promo

Image Source: Star Plus Instagram

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोमो की शुरुआत अनुपमा से होती है जो कुछ समान लेने जा रही होगी कि तभी उसे एक शख्स की चीख सुनाई देगी। आदमी के करीब जाने के बाद अनुपमा को पराग कोठारी मिलता है जो सड़क किनारे बेब्स और लाचार होकर बस आँसू बहा रहा है। पराग कोठारी की हालत देख अनुपमा को पुराने दिन याद आएंगे की कैसे वो पैसों के घमंड में चूर रहता था। जैसे ही पराग अनुपमा की आवाज सुनता है वो हक्का बक्का रह जाएगा। सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो से खुलासा तो नहीं हुआ है आखिर पराग कोठारी संग ऐसा क्या हुआ है जिसके चलते वो इतना टूट गया।

End of Feed