Sudhanshu Pandey on Gaurav Khanna Entry in Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में वनराज शाह के किरदार से घर-घर मशहूर हुए सुधांशु पांडे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल में उनके किरदार को जहां खूब पसंद किया जाता है तो कई लोग उन्हे ट्रोल भी करते हैं। ऐसे में हाल ही में वह सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट शो में जा पहुंचे जहां पर उन्हे कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। जब होस्ट द्वारा उनसे पूछा गया की क्या सीरियल में गौरव खन्ना की एंट्री से आपको परेशानी हुई थी और क्या इन खबरों में सच्चाई थी?
सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) कहते हैं कि 'देखो सीरियल में मैंने एक बात अच्छे से जान ली है की शो में किरदारों की एंट्री होती रहती है। चाहे वो गौरव हो या कोई नया बच्चा ये और जब कोई नया किरदार आता है तो उस पर फोकस किया जाता है। सीरियल की शुरुआत ही लव ट्राइएंगल से हुई थी ऐसे में शो टीआरपी की ऊंचाइयों पर पहुँच गया था। ऐसे में तीनों किरदार वनराज, अनुपमा (Anupama) और काव्या ज्यादा मशहूर हो गए थे उन्हे कोई वहाँ से हिला ही नहीं सकता था।
एक्टर ने खबरों का जवाब देते हुए कहा की मैं शो में साइडलाइन कभी फ़ील ही नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग बेहद गंदी होती है। उसमें लोग कहते हैं में एक इन्सिक्युर एक्टर हूं लेकिन यह कोई सच नहीं है। इसी के साथ सीरियल अनुपमा में देखने को मिला की कैसे तोषू ने अपनी माँ का संसार उजाड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ वनराज ने पूरे शाह परिवार को अनुपमा से रिश्ते तोड़ने का आदेश दिया है।
