Munawar Faruqui with Mehzabeen Coatwala: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों से खबर आ रही है की स्टैन्डअप कॉमेडियन ने जमाने से चोरी छुपे दूसरी बार निकाह कर लिया है, यह खबर सुन सभी के होश उड़ गए। कहा जा रहा है की यह एक सेलेब मेकेअप आर्टिस्ट है, जिनसे कुछ ही दिन पहले मुनव्वर की मुलाकात हुई थी। अब कुछ ही समय पहले दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है, जिसे देख लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
तस्वीर में देखा गया की मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui ) अपनी पत्नी महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) संग साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं मुनव्वर ने व्हाइट और ब्राउन कलर की पेंट शर्ट पहनी है। तो वहीं दूसरी तरफ महजबीन ने पर्पल कलर का बेहद खूबसूरत सूट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। दोनों एक साथ केट काटते हुए नजर आए और एक दूजे से शरमाते हुए दिखे। इस तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और दोनों की शादी की मुबारकबाद भी दे रहे हैं।
इसी के साथ मुनव्वर की पहली शादी साल 2017 में जैस्मिन से हुई थी जिसका साल 2022 में तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा भी है माइकेल जो मुनव्वर संग रहता है। बात दें की महजबीन के तलाकशुदा है जिनकी 10 साल की चोटी बच्ची भी है, कहा जा रहा है दोनों अब एक साथ नए परिवार संग रहेंगे।
