Anupamaa में दोबारा हुई अनुज कपाड़िया की वापसी, अपकमिंग एपिसोड में दिखेगा बाप-बेटी का प्यार!

Anuj Return In Anupamaa: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' में अनुज का किरदार गायब ही हो गया है। ऐसे में बहुत समय बीतने के बाद अनुपमा और राही की जिंदगी में अनुज की वापसी होने जा रही है। दर्शक अनुज की झलक सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देख पाएंगे कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

Anuj Return In Anupamaa: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। 23 जून को सीरियल के सेट आग की चपेट में आ गया जिसके चलते सबकुछ राख हो गया। इसी के साथ हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में भी मेकर्स को झटका लगा जब 'अनुपमा' की रेटिंग और पोजिशन दूसरे नंबर पर आ लटका। अब हाल ही में शो के प्रीकैप में अनुज कपाड़िया को देखा गया। ऐसे में क्या गौरव खन्ना शो में वापसी करने वाले हैं? क्या ये मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Anuj Return In Anupamaa

स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के आज प्रीकैप देखने को मिला जिसमें प्रेम राही को सप्राइज़ देते हुए डांस एकड़मी ले जाएगा। राही के स्टूडियो को 'अनु डांस एकड़मी' का नाम दिया गया। इसमें मेकर्स ने अनुज को याद कर उसकी तस्वीर डांस एकड़मी में लगाई। काफी समय बाद सीरियल में अनुज को देख फैंस काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर फैंस क्लिप शेयर करते हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के आगे सीरियल में वापिस आने की गुहार लगाते हुए नजर आए। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर गौरव का क्या रिएक्शन होगा। बता दें जनरेशन लीप से पहले गौरव ने 'अनुपमा' को अलविदा कहे दिया था।

End of Feed