Anupama Spoiler: अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाकर माफी मांगेगी आध्या, मेघा के पागलपन पर हमेशा के लिए लगेगा फुल स्टॉप

Anupama 7 MEGA TWIST: राजन शाही के शो अनुपमा में इन दिनों जन्माष्टमी का ट्रैक देखने को मिल रहा है। रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा अपनी छोटी बेटी को अनुज से मिलवाने का प्लान बना रही है। अब देखना है कि क्या जन्माष्टमी के दिन अनुपमा, आध्या और अनुज का मिलन करवा पाएगी। ​​​​​​आइए देखते हैं।

Anupama 7 MEGA TWIST: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा की टीआरपी में उछाल लाने के लिए मेकर्स शो में नए ट्विस्ट एण्ड टर्न लेकर आ रहे हैं। वर्तमान ट्रैक पर नजर डालें तो अनुपमा जन्माष्टमी के मौके पर अनुज को उनकी बेटी आध्या से मिलवाएगी। इसके लिए वह आध्या को मेघा के चंगुल से चूड़ाने का प्लान बना रही है। दूसरी तरफ मीनू को देखने वाले लड़के आए हैं लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती है। आइए जानते हैं कि 28 अगस्त को अनुपमा के शो में क्या देखने को मिलेगा।

Anupama 7 MEGA TWIST

रूपाली गांगुली के शो अनुपमा (Anupama) में आज दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी गोद ली हुई बेटी आध्या का पता लगाने मेघा के घर जाएगी। वहाँ घर में किसी को न देख अनुपमा पूरी छान बीन करेगी। वह आध्या के रूम में जाएगी जहां उनसे अपनी बेटी की डायरी मिलेगी। आध्या की अलमिरा में अनुपमा को उसकी और अनुज के साथ अपनी तस्वीर भी दिखती है जिसे देख वह बहुत रोती है। लेकिन तभी आध्या के साथ मेघा घर वापिस आ जाती है और साइको की तरह हरकतें करने लगती है। वाचमैन उसे बताता है कि एक 50 साल के करीब औरत आई थी जो तांक-झांक कर रही थी। इसके बाद मेघा का दिमाग और खराब हो जाता है और वह पागलों की तरफ बिहेव करने लग जाती है।

End of Feed