Aly Goni and Natasa Stankovic breakup reason: टीवी अभिनेता अली गोनी को बिग बॉस 14 में देखा गया था, वहीं से जैस्मिन भसीन संग उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। बिग बॉस के दौरान अली गोनी-जैस्मिन भसीन के रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां भी हासिल की थी। बता दें टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को डेट करने के पहले भी अली गोनी रिलेशन में रह चुके हैं, उन्होंने मॉडल नतासा स्टेनकोविक को डेट किया था। हालांकि रिश्ते में खटास आने कि वजह से जल्द ही इनका ब्रेकअप भी हो गया था। अब अली गोनी ने नताशा के साथ हुए अपने ब्रेकअप के रीज़न को रिविल किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
हाल ही में अली गोनी को भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के पॉडकास्ट में देखा गया। जहां उन्होंने अपने पुराने रिलेशन के बारे में खुलकर बात की। हालांकि अली गोनी ने नातशा का नाम नहीं लिया लेकीन उनके साथ हुए अपने ब्रेकअप के कारण का खुलासा किया। अभिनेता ने कहा "हमारा ब्रेकअप इस वजह से हुआ क्योंकि वो परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। अली ने कहा "जो मेरा इससे पहले रिलेशन था मैं उसमें बहुत सिरियस था लेकिन अलग होने का कारण ही यही था कि उसने मुझे बोला "यार जब हम शादी करेंगे तो फ्यूचर में हम अलग रहेंगे।" वो चीज मुझे नह जमी।"
अली गोनी जो इस समय लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं ने भारती सिंह को बताया की वह एक पारिवारिक इंसान हैं और परिवार से अलग बिल्कुल नहीं रह सकता। मैं अपने परिवार को साथ लेकर जाऊंगा चाहे जहां भी जाऊं।"
