Anupama 14 June 2023 Episode Spoiler Alert: डिंपी शाह हाउस में दिखाएगी अपने असली रंग, अनुपमा का होगा गुरुकुल में ग्रैंड वेलकम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 09:26 AM IST

Anupama 14 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की डिंपी बा और किंजल से शादी के पहले दिन ही लड़ने लगती है। वहीं दूसरी तरफ गुरुकुल में मालती देवी अनुपमा का मीडिया वालों संग भव्य स्वागत करती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आज एपिसोड में क्या बड़ा धमाल होने वाला है।

Anupama 14 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था की शाह हाउस में कदम रखते ही डिंपी बा और किंजल से लड़ाई करती है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अनुज से मिलने के लिए मना कर देती है क्यूंकि उस दिन गुरुकुल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने जा रहा है।

Anupama 14 June 2023 Episode Spoiler Alert: डिंपी शाह हाउस में दिखाएगी अपने असली रंग, अनुपमा का होगा गुरुकुल में ग्रैंड वेलकम

Anupama 14 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की डिंपी बा और किंजल से शादी के पहले दिन ही लड़ने लगती है। वहीं दूसरी तरफ गुरुकुल में मालती देवी अनुपमा का मीडिया वालों संग भव्य स्वागत करती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आज एपिसोड में क्या बड़ा धमाल होने वाला है।

डिंपी और बा की होगी तू-तू मैं-मैं

सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की बा किंजल से कहती है कि डिंपी इतने खर्रांटे लेती है, वो तो समर का जीना मोहाल कर देगी। इस बात को सुन डिंपी और बा के बीच बहस छिड़ जाती है। डिंपी बा से कहती है कि आप को शर्म नहीं आती है एक बहु से दूसरी बहु की चुगली करते हुए। इसी दौरान वो किंजल को ताना मारते हुए कहती है कि आपको दोनों तरफ से बोलने की जरुरत नहीं है। लड़ाई के बाद बरखा डिंपी को मैसेज भेज कान भर्ती है।

End of Feed