Anupama Spoiler: काव्या के खिलाफ साजिश रचेगा वनराज, अनुपमा सिखाएगी सबक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 2, 2023, 10:00 AM IST

Anupama 02nd June 2023 Latest Episode: टीवी शो अनुपमा (anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। काव्या (Kavya) जल्द वनराज के सामने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करेगी। वनराज इस बात को जानने के बाद हैरान रह जाता है। वो काव्या के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है।

Anupama 02nd June 2023 Latest Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक हैं। शो में कपाड़िया और शाह परिवार के सदस्य डिंपी और समर की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। आज के एपिसोड में अनुज अंकुश से अपने दिल की बात कहता है। वो कहता है कि मैंने अनुपमा के साथ बहुत गलत किया है। अंकुश अनुज को समझाता है कि उसकी कोई गलती नहीं है। अनुज कहता है कि मैं चाहता हूं कि अनुपमा बहुत बड़ी डांसर बने। बा चाहती हैं कि अनुपमा अमेरिका जाने से पहले अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाए।

anupama (98)

anupama spoiler (credit pic: instagram)

End of Feed