Anupama 01st June 2023 Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो में अनुज और अनुपमा ने अपने बीच की गलतफहमियां को दूर करके शाह परिवार वापस आ गए हैं। अनुज ने बापूजी को सारी सच्चाई बता दी है। अनुज ने कहा कि मैं अनुपमा से बहुत प्यार करता हूं और हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते हैं। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया अनुज से कहती हैं अनुज तुम मुझसे शादी नहीं कर सकते हैं तो भी अनुपमा को तलाक दे दो।
anupama Spoiler (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें - Khatron Ke Khiladi 13: अर्चना गौतन नहीं! टीवी की इस हसीना ने कहा रोहित शेट्टी के शो को अलविदा, हुईं एलिमिनेट
अनुज ऐसा कुछ भी करने से साफ मना कर देता है। अनुज कहता है कि मेरे लिए ऐसा सोचना भी पाप है। अनुज और अनुपमा को ये भी पता चल जाता है कि बरखा और वनराज को पहले से माया के बारे में सब पता होता है।
काव्या करेगी अपने प्रेग्नेंसी का खुलासा
शाह परिवार के सभी लोग समर और डिंपी की शादी की तैयारियों में लग जाते हैं। समर और डिंपी अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। शो के अपकमिंग एपिसोड में काव्या वनराज के सामने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करेगी। वनराज इस बात को मानने से इनकार कर देगा। वनराज काव्या से कहेगा कि ये बच्चा उसका नहीं है और मैं चाहता हूं कि तुम इस बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाओ। दूसरी तरफ डिंपी शादी के जोड़े में नजर आती है। दुल्हन के रूप में डिंपी बहुत खूबसूरत लगती है। बरखा शादी से पहले डिंपी का ब्रेनवॉश करने की कोशिश करती हैं।
क्या डिंपी बरखा की बातों में आकर शादी में बवाल मचाएगी। बरखा समर और डिंपी की शादी में होने वाले बवाल को लेकर काफी एक्साइटेड है। उस पूरा यकीन है शादी से पहले डिंपी शाह परिवार के सदस्यों को अच्छा सबक सिखाएगी। दूसरी तरफ बरखा को चिंता होती है कि डिंपी की शादी के बाद अनुज सारा बिजनेस दोबारा हथिया लेगा।
