Ankita Lokhande Says I Am Pregnant On Laughter Chef 2: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अंकिता लोखंडे ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड तक भी अपनी राह बखूबी बनाई है। एक्ट्रेस इन दिनों पति विक्की जैन के साथ 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह कुकिंग की परीक्षा तो देती ही हैं, साथ ही अपने अंदाज से लोगों का मनोरंजन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लग चुकी हैं, लेकिन हर बार उन बातों को अंकिता दरकिनार कर देती हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इस बार अंकिता लोखंडे ने खुद ही कह दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं।
यह भी पढ़ें: पराई औरत का हाथ थामकर बात कर रहे थे Vicky Jain, भरी महफिल में गुस्से से लाल हुईं Ankita Lokhande
'लाफ्टर शेफ 2' में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इस बात का ऐलान कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। इससे जुड़ा वीडियो भी कलर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में अंकिता लोखंडे एक डिश के लिए स्पेशल इंग्रीडिएंट लेकर आती हैं जो कि बोरकोट होता है। उसे छीनकर कृष्णा अभिषेक भागना शुरू कर देते हैं। उन्हें रोकने के लिए अंकिता लोखंडे कहती हैं, "मैं प्रेग्नेंट हूं।" उनकी बात सुनकर कृष्णा अभिषेक हैरान रह जाते हैं और वो पूछते हैं कि सच में, ये बात सच है। वो गाना गाना भी शुरू कर देते हैं कि आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। लेकिन अंकिता उनकी बातों का दोबारा कोई जवाब नहीं देती हैं। हालांकि ये बात सच है या झूठ, इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहना मुश्किल है।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के इस ऐलान से उनके फैंस की खुशी अलग ही स्तर पर है। एक यूजर ने लिखा, "अब तक की सबसे बेस्ट खबर जो मैंने सुनी है कि अंकिता लोखंडे मां बनने वाली है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें पहले से ही ऐसा क्यों लग रहा था कि अंकिता प्रेग्नेंट है।"
