जय भानुशाली से तलाक के बाद नदीम कुरैशी को डेट कर रही हैं माही विज? अंकिता लोखंडे ने बताई सच्चाई

Ankita Lokhande Post: टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज अब अलग हो गए हैं। अब ये खबरें सामने आई है कि तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद माही अपने करीबी दोस्त नदीम के करीब आ गई हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने लोगों को फटकार लगाई है।

Ankita Lokhande Post: टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में माही विज ने पति जय भानुशाली से अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी थी। फैंस इस बात से काफी ज्यादा चिंतित हैं। अब ये खबरें सामने आई है कि तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद माही अपने करीबी दोस्त नदीम के करीब आ गई हैं। इस बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वर्ल्ड में छा गया है। इस पोस्ट में अंकिता ने माही विज को सपोर्ट किया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

ankita lokhande post

pic credit- ankita lokhande/mahhi vij

अंकिता लोखंडे ने लगाई फटकार

माही विज और जय भानुशाली के अलग होने की खबर ने फैंस को बहुत दुखी कर दिया। तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद माही को उनके करीबी दोस्त नदीम के साथ लिंक किया जा रहा है। कल नदीम के जन्मदिन पर माही ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करके विश किया।डेटिंग अफवाहों के बीच अंकिता लोखंडे ने लोगों को लताड़ लगाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता ने लिखा, 'आज मैं एक सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर कुछ कहना चाहती हूं। माही और नदीम के रिश्ते पर लोगों के कमेंट्स से बहुत दुखी हूं। मैं माही, नदीम और जय को अच्छे से जानती हूं। नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता तुल्य रहे हैं और तारा के लिए भी। बस इतना ही। कुछ रिश्ते सम्मान, प्यार और सालों की भरोसे पर बनते हैं, और बाहर वाले उन्हें जज करने का हक नहीं रखते।'

End of Feed