Anita Hassanandani Weight Loss: टीवी की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अनीता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) बीते दिनों अपने बच्चे को जन्म देने के लिए काफी सुर्खियों में थीं। अनीता ने बीते वर्ष 9 फरवरी 2022 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी के बाद से ही अनीता का वजन बढ़ गया था, जो बेहद आम बात है। हालांकि अब अनीता का एक ट्रांसफॉर्मेंशन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनीता के वजन घटाने तक का सफर दिखाया है। अनीता के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग हैरान हैं। वह पहले से काफी स्लिम नजर आ रही हैं।
Anita Hassanandani Transformation
बिना डाइट के घटाया वजन
अनीता हस्सनंदनी ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा, आपको बस कंसिस्टेंट रहने की जरूरत है, हालांकि ये सफर इतना आसान नहीं होता, लेकिन मैंने सब कुछ खाया है।’ अनीता ने कैप्शन में बर्गर, पिज्जा आदि के इमोजी भी शेयर किए थे। अनीता के पोस्ट पर फैंस कमेंट के जरिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग उनकी वेट लॉस जर्नी भी शेयर करनी की गुजारिश कर रहे हैं।
ये हैं मोहब्बतें से मिला फेम
स्टार प्लस के कुछ सबसे मशहूर टीवी सीरियल में से एक ‘ये हैं मोहब्बते में’ अनीता हस्सनंदनी एक नेगेटिव रोल में नजर आई थीं। बावजूद इसके लोगों को उनका किरदार व एक्टिंग काफी पसंद आई थी। इसके बाद उन्हें फेमस टीवी सीरियल नागिन में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया था।
बता दें कि अनीता हस्सनंदनी ने रोहित रेड्डी से साल 2013 में शादी की थी। दोनों ही कपल अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से मिलते-जुलते रहते हैं। फिलहाल अनीता अपने बेटे आरव रेड्डी के साथ ही समय बिता रही है। उन्होंने एक्टिंग के करियर से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि फैंस को उन्हें दोबारा टीवी पर देखने का इंतजार है।
