'मैं बस कचरा हटा रहा हूं' तनिष्क बागची पर किए गए पोस्ट डिलीट पर Amaal Mallik ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 12:36 PM IST

Amaal Mallik Delete Post on Tanishk Bagchi: अमाल मलिक ने तनिष्क बागची के खिलाफ किए गए पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने एक मैसेज शेयर कर साफ कर दिया कि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।

Amaal Mallik Delete Post on Tanishk Bagchi: बिग बॉस 16 फेम अमाल मलिक (Amaal Mallik) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अमाल मलिक ने हाल ही में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर कई बड़े आरोप लगाए थे। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अब तनिष्क बागची पर सारे पोस्ट को अमाल मलिक ने डिलीट कर दिया। लेकिन पोस्ट हटाने के बाद भी अमाल ने ऐसा संदेश लिखा, जिससे साफ हो गया कि उनका गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।

Amaal Mallik Delete Post on Tanishk Bagchi

अमाल मलिक ने तनिष्क बागची को ेलेकर कही ये बात (Image Source: Chat GPT/ AI)

अमाल मलिक ने डिलीट किया पोस्ट

अमाल मलिक एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अमाल मलिक की अभी हाल में नई पोस्ट है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर किए गए सभी पोस्ट को हटा दिया है। इसके बाद अमाल मलिक ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि 'ट्वीट्स सिर्फ और सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूँ क्योंकि मुझे अपनी टाइमलाइन से ये कचरा हटाना है। ये फैसला उस जगह से आ रहा है जहां मुझे साफ-साफ पता है कि मैंने जरूरी काम कर दिया और इस चूहे को उसकी जगह पर रख दिया है। अब पोर्टल्स से पहले मैं खुद कह देता हूं कि कोई क्लिकबेट हेडलाइन न बना लें कि “#AmaalMallik ने अपने ट्वीट्स हटा दिए। मैं साफ कहता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मैंने इस इंसान के बारे में जो कुछ भी कहा है, उसके हर एक शब्द पर मैं आज भी कायम हूं। मैं अपने बयानों से पीछे नहीं हट रहा, बस पोस्ट्स को यहां आर्काइव कर रहा हूं।'

End of Feed