2026 में दूल्हा बनेंगे Aly Goni! शादी की प्लानिंग पर बोले- जैस्मिन तैयार है और मैं...

Aly Goni Open Up On Marriage: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी ने हाल ही में अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी के सिलसिले में बात की। उनका कहना है कि अब परिवार भी दबाव बनाने लगा है।

Aly Goni Open Up On Marriage: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अली गोनी इन दिनों कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां वह अपनी कुकिंग से लोगों को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। अली गोनी की मौजूदगी 'लाफ्टर शेफ्स 3' में जान डालने का काम करती है। लेकिन इन सबसे इतर अली गोनी हाल ही में अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अली गोनी (Aly Goni) से एक बार फिर सवाल किया गया है कि वह और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) कब शादी कर रहे हैं। हालांकि एक्टर ने साफ कर दिया कि जैस्मिन भसीन तैयार हैं और वो भी दूल्हा बनने के लिए राजी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से पहले इस TV स्टार का दिल तोड़ चुकी हैं Natasha Stankovic, दर्द बयां करते हुए बताया था "मैं टूट गया..."

aly goni on marriage

जैस्मिन भसीन संग शादी पर बोले अली गोनी, (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अली गोनी (Aly Goni) ने इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत के दौरान अपनी और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की शादी की प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि परिवार भी अब उनपर शादी का दबाव बनाने लगा है। अली गोनी ने कहा, "प्लान अल्लाह के हाथ में है अभी। मेरे घर से भी बहुत दबाव बन रहा है। मेरी मम्मा बोल रही हैं कि अब कर लो।" अली गोनी की बातों प उनसे सवाल किया गया कि क्या जैस्मिन भसीन शादी के लिए तैयार हैं? इसपर अली गोनी ने जवाब दिया, "जैस्मिन तो तैयार है। मैं भी तैयार हूं, लेकिन बात ये है कि, मैं चाहता हूं कि अब जल्दी से हो।" अली गोनी से पूछा गया कि क्या फैंस ये उम्मीद कर सकते हैं कि 2026 में उनकी शादी होगी। इसपर एक्टर ने कहा, "हो सकता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: लेंस के कारण ऐसे हो गई है Jasmine Bhasin की आँखों की हालत, Aly Goni ने तस्वीर शेयर कर दी सभी यह हिदायत

    End of Feed