Bigg Boss 17 में ऐश्वर्या शर्मा की सीट हुई पक्की? खुद 'बिग बॉस' ने दिया एक्ट्रेस को न्योता

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, वह शो के फिनाले तक भी पहुंची हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि अब ऐश्वर्या शर्मा को 'बिग बॉस 17' का भी ऑफर मिला है और वह सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं।

Aishwarya Sharma Got Bigg Boss 17 Offer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की पत्रलेखा बनकर जबरदस्त पहचान बनाई है। हालांकि वह इस शो के लिए खूब ट्रोल भी होती थीं, लेकिन ऐश्वर्या शर्मा ने ट्रोल्स को भी सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन दिनों ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आ रही हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा सलमान खान के अपकमिंग शो 'बिग बॉस 17' में भी हाथ आजमा सकती हैं। खास बात तो यह है कि उन्हें शो का न्योता खुद बिग बॉस ने दिया है और कहा है कि उनके लिए 'बिग बॉस' के दरवाजे हमेशा ही खुले रहेंगे।

aishwarya sharma, bigg boss 17

बिग बॉस ने ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को यह ऑफर 'खतरों के खिलाड़ी 13' में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने दिया। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' के प्रोमो वीडियो में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से बात करते नजर आए। इतने में ही अर्चना गौतम ने सवाल किया, "बिग बॉस' आपको मेरी याद नहीं आती।" इसपर बिग बॉस ने जवाब दिया, 'शट अप अर्चना।' बिग बॉस ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए ऐश्वर्या शर्मा से अर्चना गौतम की मिमिक्री करने के लिए भी कहा।

End of Feed