TV Stars Reaction on Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद शहर में आज दोपहर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। विमान अहमदाबाद से लंदन से जा रहा था तभी टेक ऑफ करते समय दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हुआ। कहा जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते प्लेन क्रैश हुआ। अब तक इस विमान हादसे में 110 लोगों की मृत्यु हो गई है और संख्या बढ़ भी सकती है। इस हादसे से पूरी दुनिया को एक गहरा सदमा पहुंचा है। प्लेन क्रैश की खबर मिलते ही टीवी दुनिया के सितारे भी शोक जताते हुए नजर आए जिसमें रूपाली गांगुली से लेकर राहुल वैद्या अन्य स्टार्स का नाम शामिल है।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश हो गया। ये एयर इंडिया का प्लेन था जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। प्लेन कैंसर हॉस्टल की इमारत जा टकराया। ऐसे में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने विमान हादसे की खबर सुन लिखा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना (Ahmedabad Air Plane Crash) के दिल सहमा देने वाला हैं, सभी यात्रियों और क्रू मेंबर के सदस्यों की सुरक्षा के लिए हार्दिक प्रार्थना।' दूसरी तरफ राहुल वैद्य लिखते हैं 'एयर इंडिया क्रैश के लिए कोई शब्द नहीं है। इसने मुझे सुन्न कर दिया है। सबसे खराब विमान दुर्घटना।' अली गोनी के पास भी इस दुर्घटना के लिए कोई शब्द नहीं बचे।
अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोड़कर ने भी विमान हादसे पर दुख जताया। बॉलीवुड स्टार्स भी सामने आकार मृत्यु हुए लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आए। एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेन में 242 लोग मौजूद थे। 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कैनेडियन और 7 पुर्तगाल के लोग प्लेन में थे। राहत और बचाव अभियान जारी है।
