गहने से कैश तक सब गायब... FIR फेम Vipul Roy के घर हुई लाखों की चोरी, नौकरानी ने रची गहरी साजिश?

Vipul Roy News Update: एक्टर विपुल रॉय के घर लाखों की चोरी हो गई है। एक्टर ने चोरी का आरोप नौकरानी पर लगाया है। एक्टर ने पुलिस कंप्लेंट में बताया है कि उनके घर से क्या क्या चोरी हुआ।

Vipul Roy News Update: टीवी सीरियल एफआईआर (FIR) फेम विपुल रॉय से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। विपुल रॉय (Vipul Roy) के घर पर लाखों की चोरी हो गई है। चोर विपुल रॉय के घर से सिर्फ केश लेकर फरार नहीं हुआ है। बल्कि गहने और विदेश मुद्रा भी गायब हो गई है, जिसके बाद एक्टर को बड़ा झटका लगा है। विपुल रॉय (Vipul Roy) ने इस पूरी घटना के पीछे अपनी नौकरानी का हाथ बताया है, जिसके चलते एक्टर ने सीधा पुलिस कंप्लेट की है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस नौकरानी के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: दूसरी औरत संग करण की फोटो देख तुलसी के उड़ेंगे होश, नंदिनी करेगी तमाशा)

FIR Actor vipul roy

FIR Actor vipul roy (Instagram- Photo Credit)

विपुल रॉय के घर नौकरानी ने की चोरी?

जानकारी के मुताबिक, विपुल रॉय ने कुछ समय पहले ही एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नौकरानी को रखा था और अब वह घर से चोरी करके फरार हो गई है। विपुल रॉय का शक है कि उसी ने चोरी की है। एक्टर ने नौकरानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विपुल रॉय की नौकरानी का नाम दीपाली खरला है और वह पहले भी कई बार उनके घर काम करने आ चुकी है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही उसे दोबारा काम पर रखा था। एक्टर ने आरोप लगाया है कि जब वह काम से जाने पहले थे तो वह अपनी अलमारी और दराज अच्छी तरह चेक करके गए थे और वहां पर कीमती सामान था, जो अब गायब है। एक्टर ने विदेश से लौटने के बाद नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के सामने अपनी काली करतूत कबूल करेगी विद्या, अरमान देखेगा मां का घटिया चेहरा?)

FIR actor vipul roy (Photo Credit- instagram)

एक्टर का क्या क्या हुआ गायब?

रिपोर्ट के मुताबिक, विपुल रॉय ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बताया है कि 100 डॉलर, 7000 दिरहम और 14,500 थाई बात के 30 नोट, जिनकी कुल कीमत 5 लाख रुपये है, गायब हो गए हैं। इसके अलावा, 85,000 रुपये का चांदी का कंगन और 1.25 लाख रुपये की सोने व हीरे की अंगूठियां चोरी हो गईं। पुलिस ने बताया कि वे दीपाली के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

End of Feed