"मैं जिंदा हूँ...." खुदकुशी की खबरों के बीच Nitin Chauhan ने दिया बयान, जानें क्या है मामला

Actor-Model Nitin Chauhan is Alive: हाल ही में 6 नवंबर को टीवी अभिनेता नितिन चौहान का निधन हो गया था। ऐसे में कुछ मीडिया आउटलेट्स ने एक अन्य एक्टर-मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया जिनका नाम भी नितिन चौहान है। जिसके बाद आज मॉडल नितिन चौहान ने इस घटना ओर अपनी निराशा जाहीर की है। आइए देखते हैं।

Actor-Model Nitin Chauhan is Alive: टीवी के मशहूर अभिनेता नितिन चौहान का हाल ही में 8 नवंबर को निधन हो गया था। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने 35 साल की उम्र में सुसाइड किया था। अभिनेता को एमटीवी स्पिटसविला 3, 'जिंदगी डॉट कॉम, क्राइम पेट्रोल, और फ़्रेंड्स जैसे कई शो में देखा जा चुका है। इस बीच कुछ ऐसा हुआ जो शायद ही कभी किसी ने सोच होगा। जी हाँ! बता दें की नितिन चौहान की मौत की खबर के दौरान कुछ मीडिया आउटलेट्स ने एक अन्य एक्टर और मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया जिनका नाम भी नितिन चौहान है। ऐसे में मॉडल-एक्टर नितिन चौहान (Nitin Chauhan) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया की 'वह जिंदा हैं।' आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

Actor-Model Nitin Chauhan is Alive

Actor-Model Nitin Chauhan is Alive

एक्टर-मॉडल नितिन चौहान (Nitin Chauhan) जिंदा हैं और इस पूरी घटना से परेशान होकर अभिनेता ने अपने फैंस को बताया 'मैं नितिन चौहान के निधन पर उनके मित्रों और परिवार के प्रति गहरी संवेदना रखता हूँ। नितिन की आत्मा को भगवान शांति दें और उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दें। लेकिन इस बीच मैं सभी को बताना चाहूँगा की मैं 'नितिन चौहान' जिंदा हूँ। मीडिया द्वारा गलत जानकारी और तस्वीर पोस्ट करने की वजह से लोगों में ये भ्रम पैदा हुआ है। दो अलग-अलग को ठीक से पहचाने बिना किसी य भी तस्वीर लगा देना बेहद गैरजिम्मेदाराना है। जिस भी पोस्ट में मेरी तस्वीर लगी है वो गलत है 'क्योंकि मैं जिंदा हूँ।"

End of Feed