भारत-पाक संघर्ष पर बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी देख भड़के अभिनव शुक्ला, बोले- ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनेगी तो...

Abhinav Shukla Slams Bollywood Stars For Their Silence On Indo-Pak Conflict: भारत-पाक के बीच संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके बीच हाल ही में अभिनव शुक्ला ने ट्वीट कर उन बॉलीवुड स्टार्स को फटकार लगाई है, जिन्होंने मामले पर अपनी चुप्पी बनाई हुई है। अभिनव शुक्ला ने ट्वीट में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

Abhinav Shukla Slams Bollywood Stars For Their Silence On Indo-Pak Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष अपने चरम पर पहुंच गया है। बीती रात भी पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया। हालांकि भारतीय सेना ने उनकी कोशिशों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश के पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस संघर्ष को लेकर कई टीवी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर किया। हिना खान से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे स्टार्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने मामले पर अपनी चुप्पी साधी हुई है। इस चुप्पी को लेकर अब अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने उन्हें फटकार लगाई है।

अभिनव शुक्ला ने बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी पर कसा तंज

End of Feed