Aashka Goradia-Brent Goble के घर आया नन्हा मेहमान, 2026 में दूसरी बार बने मम्मी-पापा

Aashka Goradia-Brent Goble Blessed With Baby Boy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया साल 2026 में दूसरी बार मम्मी बनी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी खबर उन्होंने पोस्ट शेयर कर दी।

Aashka Goradia-Brent Goble Blessed With Baby Boy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन लंबे वक्त से आशका गोराडिया छोटे पर्दे से दूर हैं और बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं हाल ही आशका गोराडिया की जिंदगी में ढेर सारी खुशियों ने कदम रखा है। आशका गोराडिया (Aashka Goradia) और उनके पति ब्रेंट गोबल 2026 में दूसरी बार मम्मी-पापा बने। इस बात की जानकारी खुद आशका गोराडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। आशका गोराडिया ने अपने घर आए नन्हे मेहमान की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसे देख फैंस और टीवी सितारे उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: राही ने सरेआम किया अनुपमा के चरित्र का चीर हरण, झन्नाटेदार चांटा लगते ही बंद हुआ मुंह

aashka goradia

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल दूसरी बार बने मम्मी-पापा, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपने दूसरे बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे दिल में 1 मई को आए, हम रिचर्ड थिओडोर गोबल का ऐलान करते हैं। एक बार फिर, हमने भगवान के दिव्य योजना में अपने अटूट विश्वास और आभार को रिन्यू किया है, उन सभी तोहफे के लिए जो उन्होंने अभी तक हमें दिये हैं। और दूसरे बेटे के साथ, विलियम एलेक्जेंडर के लइए भाई का नया बॉन्ड भी आता है। दो बेटे, ओह एडवेंचर आने वाला है।" आशका गोराडिया ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने दूसरे बेटे को 1 मई को जन्म दिया था। आशका गोराडिया की इस पोस्ट पर फैंस और टीवी स्टार्स खूब कमेंट कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Naagin 7 में फिर हुई Tejasswi Prakash की वापसी, ऑफ एयर होने से पहले एकता कपूर ने खेला बड़ा दांव

End of Feed