370 Rupees Biryani Boy Himanshu Jangra New Video: कुछ समय पहले ही कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में 370 रुपये की बिरयानी से जुड़ा एक मामला सामने आया, जिस वजह से कॉमेडियन काफी ट्रोल हुए। शो में हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) नाम के शख्स ने बताया कि कैसे उन्होंने लड़की से 370 रुपये की बिरयानी के बदले फेवर की डिमांड की। हिमांशु अपने इस मामले की वजह से बुरी तरह फंसे हुए हैं। एक तरफ वह नौकरी खो चुके हैं और दूसरी तरफ उनके खिलाफ एफआईआर तक हुई, जिसके बाद वह माफी मांगते हुए नजर आए थे। वहीं, अह हिमांशु का नया वीडियो आया है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। (नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma से गुपचुप की शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल)
himanshu jangra (photo credit- instagram)
