Pranit More 370 Biryani Controversy: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस में धमाल मचाने वाले प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों विवादों में फंस हुए हैं। प्रणित मोरे के एक शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने 370 रुपये की बिरयानी वाला कमेंट किया था। इसके बाद से प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ केस तक दर्ज हो गया है। अभी हाल ही में प्रणित मोरे ने इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए माफी मांगी है। टीवी एक्टर अबरार काजी (Abrar Qazi) ने Telly Talk India से बात करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के 370 रुपये वाली बिरयानी विवाद पर सख्त रिएक्शन दिया है।
हिमांशु जांगड़ा ने मांगी माफी (Image Source: Pranit More Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए...' प्रणित मोरे को मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने लगाई फटकार
अबरार काजी ने कही ये बात
जब प्रणित मोरे से जुड़े इस मामले पर अबरार काजी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि सम्मान किसी स्थिति, ट्रेंड या ऑनलाइन चल रही बहस पर निर्भर नहीं होना चाहिए। हर व्यक्ति सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार पाने का हकदार है।' इसके अलावा, अबरार ने युवाओं से कहा, 'लड़कों को सबसे पहले महिलाओं की इज्जत करना सीखना चाहिए। हर महिला के साथ सम्मान से पेश आएं। दूसरों की भावनाओं को समझें, क्योंकि असली ताकत किसी को दबाने में नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनने में है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मुझे उसे रोकना चाहिए था' 370 की बिरयानी विवाद पर Pranit More ने दिया पहला रिएक्शन, वीडियो शेयर कर मांगी माफी
भड़की संयुक्ता हेगड़े
इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्ता हेगड़े ने लिखा, 'प्रणित, टेलीप्रॉम्प्टर पढ़ना बंद करो।' उन्होंने कहा कि प्रणित किसी बहाव में नहीं बह गए थे या उनसे कोई गलती से ऐसा नहीं हुआ था। उनके मुताबिक, ये उनका असली व्यक्तित्व था और जो उन्होंने किया वो शर्मनाक था। संयुक्ता ने आगे कहा, 'यही रेप कल्चर है। हमारे देश में कई लोगों की सोच ऐसी बन चुकी है कि उन्हें ये सब सामान्य लगता है, लेकिन यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। तुम्हारी माफी का कोई मतलब नहीं है।' वहीं, दूसरी तरफ प्रणित मोरे के माफी मांगने के बाद कुनिका सदानंद, किश्वर मर्चेंट और कई अन्य लोगों ने उनका समर्थन किया।
हिमांशु जांगड़ा ने दी सफाई
अपने पुराने बॉस के साथ वीडियो कॉल में हिमांशु ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से इंस्टाग्राम पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। हालांकि, उनके परिवार और गांव के लोगों को इस बारे में कुछ पता नहीं था। बाद में उनके चाचा को इस विवाद के बारे में पता चला और उन्होंने हिमांशु को फोन किया। हिमांशु ने उनसे कहा कि फिलहाल किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि उन्हें लगा था कि कुछ दिनों में मामला अपने आप ठंडा पड़ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों ने उनके माता-पिता को भी इस बारे में बता दिया, जिसके बाद घर में काफी तनाव हो गया। ऊपर से नौकरी जाने के बाद हालात और खराब हो गए। हिमांशु ने कहा कि उन्हें शो में जाने का अफसोस है। इस पूरे मामले की वजह से उनके परिवार को जो परेशानी हुई, उसका उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने यह भी माना कि शो में सुनाई गई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी। हिमांशु ने कहा, 'मैंने वहां जिस लड़की का जिक्र किया था, हां मैंने एक लड़की को डेट किया था। लेकिन शो में जो कहानी सुनाई थी, वो पूरी तरह सच नहीं थी। मैंने उसमें अपनी तरफ से कुछ बातें जोड़ दी थीं। मुझसे पहले भी कई लोग इसी तरह की कहानियां सुना रहे थे, इसलिए मैंने भी वैसा ही किया।' हिमांशु ने अपने शब्दों के लिए माफी भी मांगी। उनका कहना था कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या गलत बात को बढ़ावा देने का नहीं था।
