'हमारी बहू रजनीकांत' बनेगी Bigg Boss 16 Wild Card, TRP बढ़ाने के लिए 3 हसिनाएं ला रहे मेकर्स!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 16, 2022, 10:58 AM IST

Bigg Boss 16 Planning 3 Actress Entry as wild card: अब ऐसा लगता है कि शो के निर्माता बिग बॉस में मसाला डालने के लिए कुछ नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को लाने की योजना बना रहे हैं। यहां जानें क्या है मेकर्स का प्लान!

Bigg Boss 16 Wild Card Update: बिग बॉस-16 अपने सातवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। शो लगातार TRP में काफी अच्छा कर रहा है। हालांकि मेकर्स की उम्मीदें कंटेस्टेंट्स से काफी ज्यादा हैं और शो को एक्सटेंशन देने के लिए उन्हें ज्यादा टीआरपी की डिमांड है। हाल ही में अर्चना गौतम शो में बतौर वाइल्ड कार्ड लौटीं। अर्चना में घर में आकर फिर से खूब हंगामा करना शुरू कर दिया है। अब ऐसा लगता है कि शो के निर्माता बिग बॉस में मसाला डालने के लिए कुछ नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को लाने की योजना बना रहे हैं, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Bigg Boss Wild card news

Bigg Boss Wild card news

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

सूत्रों के अनुसार, ऐसा लगता है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रहीं रिद्धिमा पंडित घर में प्रवेश करेंगी। रिद्धिमा शो में कुछ ट्विस्ट और टर्न लेकर आएंगी। खैर, सभी ने बिग बॉस ओटीटी में उनका गेम देखा है और हम जानते हैं कि अभिनेत्री एक अच्छी खिलाड़ी है जो जबरदस्त गेम खेलना जानती हैं। अगर अभिनेत्री शो में आती हैं, तो हम जानते हैं निश्चत की बिग बॉस की टीआरपी में इजाफा होगा।

End of Feed