Toxic Update: सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी से लेकर नयनतारा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। इस बीच फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947 Box Office Day 1 Prediction: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी सनी पाजी की फिल्म, इतना होगा कलेक्शन)
सेंसर बोर्ड से पास हुई 'टॉक्सिक (pic credit-instagram)
सेंसर बोर्ड से पास हुई 'टॉक्सिक
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की लंबाई 194 मिनट 12 सेकंड है। यानी टॉक्सिक करीब 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड लंबी फिल्म होगी। फिल्म को 13 अगस्त 2026 को बेंगलुरु के क्षेत्रीय सेंसर कार्यालय से सर्टिफिकेट दिया गया। सर्टिफिकेट में फिल्म की भाषा कन्नड़ बताई गई है और इसकी लंबाई 194.12 मीटर है। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वफादारी, नैतिकता और खुद को बदलने की कोशिश के बीच उलझा हुआ है। कहानी आजादी के बाद के गोवा में सेट है, जहां हिंसा और जलन का माहौल देखने को मिलता है। फिल्म में दमदार एक्शन के साथ ऐसे किरदार दिखाए जाएंगे, जो सही और गलत के बीच उलझे हुए हैं। कहानी यह भी दिखाती है कि प्यार और खुद को बदलने की कोशिश के लिए इंसान को कितनी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
टॉक्सिक को वेंकट के. नारायण ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में लिखा और शूट किया गया है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
