'मैं बढ़वा नहीं देना चाहता' फैन के सुसाइड के बाद Yash ने तोड़ी चुप्पी, अंतिम संस्कार में न जाने की वजह बताई

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 14, 2026, 01:42 PM IST

Yash on Fan Suicide: यश (Yash) ने एक फैन की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने की वजह बताई। एक्टर ने कहा कि वो घटना से दुखी थे, लेकिन...

Yash on Fan Suicide: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक पुराने मामले को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्टर ने एक फैन की मौत से जुड़े मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। दरअसल, उनके एक फैन की आत्महत्या से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह सवाल उठा था कि यश उनके अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए। अब यश ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जातने हैं फिल्म रामायण (Ramayana) में नजर आने वाले एक्टर यश ने इस मुद्दे पर क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Yash on Fan Suicide

यश ने फैन को लेकर कही ये बात (Image Source: AI)

यश ने दिया ये रिएक्शन

एक्टर यश एक बार फिर से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में है, जिसमें वो फैन के सुसाइड के बारे में बात करते हुए नजर आए। यश ने इस दौरान बताया कि वो फैन के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे थे। शो आप की अदालत में आए यश ने कहा, 'मुझे लगा अगर मैं ये करूंगा ना सर तो बहुत सारे लोगों को ये लग सकता है कि ऐसा करने से आ जाएंगे। वो सोच ही गलत है ना। उसके मरने के बाद मैं उसके फ्यूनरल पर जाकर क्या मिलेगा? अगर मैं इसका बढ़ावा दूं? मुझे नहीं पता लेकिन मेरी सोच ये है। मुझे दुख हुआ, बुरा लगा लेकिन अगर मैं जाकर वो करूंगा तो और बहुत सारे लोग कर सकते हैं।'

End of Feed