'A' रेटेड होगी Prabhas की स्पिरिट? 'Varanasi' से क्लैश पर बोले Sandeep Reddy Vanga

Sandeep Reddy Vanga on Spirit vs Varanasi: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। 'वाराणसी' से क्लैश होने को लेकर संदीप रेड्डी वंगा ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Sandeep Reddy Vanga on Spirit vs Varanasi: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'Spirit' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) कर रहे हैं। इसी बीच डायरेक्टर ने फिल्म की सेंसर सर्टिफिकेशन, रिलीज डेट और एसएस राजामौली (SS Rajamouli) द्वारा डायरेक्ट की जा रही महेश बाबू स्टारर 'वाराणसी' के साथ होने वाले क्लैश को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। संदीप रेड्डी वांगा ये बातें फिल्म 'Romanchakam' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कर रहे थे। वह इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन बैनर तले प्रेजेंट कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उनसे उनकी अगली फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सवाल किए गए, जिस पर उन्होंने कई बड़े अपडेट साझा किए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ananya Panday और Walker Blanco की राहें हुईं अलग !! 2 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता)

Sandeep Reddy Vanga on Spirit vs Varanasi

'स्पिरिट' को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा (Pics Credit: Instagram)

A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी 'स्पिरिट'

संदीप रेड्डी वांगा ने साफ कर दिया है कि 'Sस्पिरिट' को A सर्टिफिकेट मिलना लगभग तय है। उन्होंने बताया कि फिल्म को शुरुआत से ही एक इंटेंस और हिंसक कहानी के तौर पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म का एडल्ट सर्टिफिकेट पाना कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। 'स्पिरिट' में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्मों को देखते हुए माना जा रहा है कि 'स्पिरिट' में भी उनका खास तरह का इंटेंस और रॉ ट्रीटमेंट देखने को मिल सकता है।

संदीप ने प्रभास को बताया 'भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार'

संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की लोकप्रियता पर भी बात की। वह पहले भी प्रभास को 'India's Biggest Superstar' कह चुके हैं। इस बार भी उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि बहुत से लोग प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार मानते हैं। डायरेक्टर ने कहा, "यह सिर्फ मेरी भावना नहीं है बल्कि ज्यादातर लोग ऐसा महसूस करते हैं... प्रभास भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।" प्रभास की पैन इंडिया फैन फॉलोइंग को देखते हुए 'स्पिरिट' को लेकर देशभर में काफी उम्मीदें हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Monster: सलमान खान स्टारर में दो नए एक्टर्स की एंट्री हुई कन्फर्म, Eid 2027 पर फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)

End of Feed