Jaat: तेलुगु भाषा में कब रिलीज होगी सनी देओल की 'जाट'? फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

Jaat: सनी देओल (Snny Deol) की 'जाट' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस को उम्मीद है कि सनी देओल की जाट बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने वाली है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि तेलुगु में ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Jaat: सनी देओल (Sunny Deol) की 'जाट' (Jaat) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से सनी देओल और रणदीप हुड्डा बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाले हैं। इस फिल्म को हिंदी भाषा के अलावा तेलुगु में भी रिलीज किया जा रहा है। आइए जानते है कि कब तेलुगु में जाट रिलीज होने वाली है।

Jaat

Jaat

सनी देओल की 'जाट' को एक शानदार एक्शन ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इसी कारण इस फिल्म को तेलुगु इंडस्ट्री में भी रिलीज किया जाएगा। तेलुगु फैंस भी इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' का तेलुगु डब वर्जन रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन यह हिंदी रिलीज के बाद रिलीज किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि वर्जन को 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बस कुछ ही दिनों में फैंस इसका एलान कर सकते हैं।

End of Feed