War 2 के लिए वजन घटा रहे हैं जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन के जैसा दिखने के लिए दिन-रात कर रहे हैं डाइटिंग

Jr NTR Weight Loose Real Reason: जूनियर एनटीआर ने अचानक से अपना वजन कम कर लिया है, जिसे देखकर फैंस हैरानी में पड़ गए। लोगों का कहना है कि यह ओजेमपिक का असर है। हालांकि अब जाकर सच्चाई सामने आई है और पता चला है कि क्यों जूनियर एनटीआर ने अपना वजन कम किया है।

Jr NTR Weight Loose Real Reason: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) इन दिनों आयन मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज देखने को मिल रहा है। वॉर 2 में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ दिन पहले एक्टरजब स्पॉट हुए तब वह काफी दुबले पतले लग रहे थे। उनके अचानक घटे हुए वजन को देखकर फैंस को उनकी सेहत की चिंता होने लगी थी। हालांकि अब उनके बॉडी डबल ने खुलासा किया है कि उनका वजन अचानक से कैसे कम हुआ।

Jr NTR Weight Loose Real Reason

जूनियर एनटीआर ( Jr. NTR) के बॉडी डबल ईश्वर हैरिस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जूनियर एनटीआर वॉर 2( War 2) में ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) के साथ मैच करने के लिए अपना वजन कम कर रहे हैं। वह कड़ी डाइटिंग कर रहे हैं, अपने वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक्टर से एक एड शूट के दौरान मिला था तब वह बिल्कुल दुबले-पतले और कमजोर नजर आ रहे थे, उन्हें बुखार था। हालांकि ईश्वर हैरिस ने बताया कि वह ओजेमपिक नहीं ले रहे हैं। हालांकि बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि ऋतिक रोशन की बराबरी करना आसान नहीं है।

End of Feed