Prakash Raj पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने जारी किया तीसरा गैर जमानती वारंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2026, 11:10 AM IST

Prakash Raj Voter Id Case: एक्टर प्रकाश राज एक पुराने केस को लेकर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ तीसरा गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

Prakash Raj Voter Id Case: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कभी सिंघम (Singham) एक्टर प्रकाश राज का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी पोस्ट पर बवाल मच जाता है। लेकिन इन सब के बीच प्रकाश राज से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। प्रकाश राज पर एक पुराने केस को लेकर गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया है। इस मामले के सामने आने के बाद हर तरफ प्रकाश राज को लेकर चर्चा हो रही है।

Prakash Raj Voter Id Case

प्रकाश राज के खिलाफ जारी हुआ वारंट (Image Source: IMDb/ Chat GPT)

प्रकाश राज के जारी हुआ वारंट

एक्टर प्रकाश राज इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ कई वोटर आईडी फ्रॉड के मामलों में नॉन-बेलेबल वारंट जारी कर दिया गया है। कोर्ट ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है और प्रकाश राज को अब गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि एक्टर के खिलाफ ये तीसरा गैर-जमानती वारंट है, जिसके बाद विवाद अब माना जा रहा है कि प्रकाश राज कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रकाश राज के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

End of Feed