एसएस राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म से विलेन का नाम हुआ कन्फर्म!! पोल खोलते हुए बोलें-'एक साल से फिल्म पर काम...'

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के एक कास्ट ने फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला।

एस एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म को 1000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अबतक की सबसे ज्यादा मंहगी फिल्म में से एक मना जा रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म से विलेन का नाम कन्फर्म हो गया है। आइए जानते हैं कि एसएस राजामौली की फिल्म में कौन सा एक्टर विलेन बनने वाला है।

SSMB29

SSMB29

इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ओडिशा में चल रही थी। जहां से शूटिंग की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वायरल तस्वीरों में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने कुबूल लिया है कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

End of Feed