रश्मिका मंदाना संग सगाई की खबरों पर विजय देवरकोंडा ने कर दिया सच का खुलासा, जनता के सामने कुबूल हुआ प्यार का खेल

Vijay Deverakonda Flaunts his Ring: इस समय जिस कपल की सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं वो है रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा ( Vijay Deverakonda) । ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब विजय ने खुद अपनी सगाई की खबरों पर बहुत बड़ा हिंट दिया है।

Vijay Deverakonda Flaunts his Ring: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Deverakonda) और राश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों दुनिया से अपना प्यार छुपाते रहते हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें चोरी करते हुए पकड़ लेते हैं। रश्मिका और विजय 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि दशहरे पर दोनों ने सगाई भी कर ली है। जैसे ही ये सगाई की खबर सामने आई, फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुँच गई। विजय और रश्मिका से जुड़े सूत्र ने बताया कि कपल की सगाई हो चुकी है। अब विजय ने भी इस बात को कन्फर्म कर दिया है। एक्टर ने अपनी शादी की अफवाहों पर बिना कुछ बोले ही चुप्पी तोड़ दी है।

Vijay Deverakonda Flaunts his Ring

Image Source: Instagram

दरअसल विजय देवरकोंडा( Vijay Deverakonda) हाल ही में श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर लोगों ने उनका वेलकम किया। इस मौके पर विजय के हाथ में एक अंगूठी दिखाई दी, जो उन्होंने रिंग फिंगर पर पहन रखी थी। जैसे ही विजय ने हाथ में फूलों का गुलदस्ता पकड़ा उनके हाथ में सोने की चमकती हुई अंगूठी दिखाई पड़ी। जिसके बाद से बातें बननी शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि यही विजय और रश्मिका की सगाई की अंगूठी। विजय के हाथ में अंगूठी देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्टर अपनी सगाई की खबर सबको बता रहें हों। हालांकि अभी तक न तो रश्मिका ने और न ही विजय ने सगाई की बातों पर कुछ रिएक्ट किया है।

End of Feed