Mahesh Babu-Harish Shankar Controversy: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। महेश बाबू की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच महेश बाबू अपने एक पुराने विवाद के चलते खबरों में आ गए हैं। एक्टर महेश बाबू ने अपना ये पुराना विवाद सुलझा लिया है। आपको बता दें महेश बाबू का ये विवाद फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) के डायरेक्टर हरिश शंकर (Harish Shankar) से था। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: IMDb
डायरेक्टर ने मांगी माफी
एक्टर महेश बाबू एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक बयान है। कुछ समय पहले एक फैन ने ट्वीट किया कि उस्ताद भगत सिंह को महेश बाबू की कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने चाहिए। डायरेक्टर हरिश शंकर ने बिना ट्वीट पूरा पढ़े रिप्लाई कर दिया। बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैल गए। महेश बाबू के फैंस ने इसे अपमानजनक माना और डायरेक्टर पर खूब बरसे। विवाद बढ़ने पर हरिश शंकर ने जल्दी ही विस्तार से सफाई दी। उन्होंने कहा कि उस दिन उनका बहुत व्यस्त शेड्यूल था। उन्होंने बताया कि पत्रकारों, फैंस और शुभचिंतकों के ढेर सारे मैसेज आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने बिना पूरा पढ़े ट्वीट को कोट करके रिप्लाई कर दिया। जैसे ही टीम ने ध्यान दिलाया, उन्होंने तुरंत ट्वीट डिलीट कर दिया। हरिश शंकर ने साफ कहा कि उनका महेश बाबू या उनके फैंस का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। वे महेश बाबू की बहुत इज्जत करते हैं। उन्होंने महेश बाबू का जन्मदिन मनाने वाली पोस्ट और उनकी फिल्म पोकोरी (Pokiri) की तारीफ वाली पुरानी पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने कहा कि महेश बाबू की आने वाली फिल्म वाराणसी (Varanasi) से भी कई रिकॉर्ड बनेंगे। माफी में उन्होंने लिखा कि अगर किसी को ठेस पहुंची तो उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने फैंस से अपील की कि सभी हीरोज और फिल्म परिवारों का साथ मिलकर ही फिल्में सफल होती हैं।
Image Source: Harish X
कब रिलीज होगी 'उस्ताद भगत सिंह'
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह इसी महीने यानी 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से होगी। हरिश शंकर के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
