Trisha Krishnan और Vijay के बीच हो गई अनबन? एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरी जिंदगी को खास बनाता...'

Trisha Krishnan and Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। विजय को सभी ने विश किया है। इस बीच तृषा कृष्णन ने विजय को खास अंदाज में विश किया है।

Trisha Krishnan and Vijay: स्टार एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ( Vijay) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। बीते दिन मुख्यमंत्री विजय ने अपना 52 वां जन्मदिन मनाया। सभी लोगों ने विजय को ढेर सारी शुभकामनाएं दी इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक के नाम शामिल है। हालांकि ऐसी खबरें सामने आई थी कि इस बार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने विजय को विश नहीं किया। इस बीच विजय ने खास अंदाज में तृषा को विश किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े-Karuppu OTT release: ओटीटी पर इस दिन से धमाल मचाएगी सूर्या-तृषा की फिल्म, सामने आई डेट)

Trisha Krishnan and Vijay

तृषा ने विजय पर लुटाया प्यार (pic credit-instagram)

तृषा ने विजय पर लुटाया प्यार (pic credit-instagram)

तृषा ने विजय पर लुटाया प्यार

तमिल अभिनेता से नेता बने और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 22 जून 2026 को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर हो रही है। ऐसी खबरें सामने आई थी कि हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाली तृषा ने इस बार उन्हें बर्थडे विश नहीं किया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की अफवाहें तेज हो गई हैं। इस बीच तृषा कृष्णन ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। तृषा ने खास अंदाज में विजय को विश किया है। विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें देर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर में विजय और तृषा एक साथ बेहद करीब नजर आ रहे हैं। फोटो में विजय केक काटने से पहले विश मांगते दिख रहे हैं, जबकि तृषा प्यार भरी नजरों से उन्हें देख रही हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तृषा ने तस्वीर के साथ लिखा, 'उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो मेरी जिंदगी को खास बनाता है।" उनके इस कैप्शन के बाद फैंस का मानना है कि उन्होंने बिना सीधे कुछ कहे विजय के लिए अपने खास इमोशन जाहिर कर दिए हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

End of Feed