Karuppu OTT release: साउथ के सुपरस्टार सूर्या (Suriya की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म की कहानी कुछ नई तरह की थी ऐसे में लोगों ने फिल्म को दिल खोलकर प्यार दिया। इस फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन भी नजर आई। दोनों को साथ देखकर फैंस गदगद हो गए। इस बीच फिल्म 'करुप्पु' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Karuppu Movie Review: देसी सुपरहीरो बनकर 'सूर्य' की तरह चमके सूर्या)

ओटीटी पर इस दिन से धमाल मचाएगी सूर्या-तृषा की फिल्म (pic credit-prime video)
ओटीटी पर रिलीज होगी 'करुप्पु'
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद 'करुप्पु' अपनी डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। जानकारी के लिए बता दें कि रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 24वें दिन भारत में करीब 1.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
'करुप्पु' की कमाई
बताते चलें कि फिल्म 'करुप्पु' भारत में लगभग 193.40 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी है। वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन करीब 223.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 24वें दिन विदेशों में फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 80.60 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 304.14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन ने भी मस्त एक्टिंग की है। दोनों को साथ देखकर लोग खउश हो गए हैं। अब सभी लोग मूवी को ओटीटी पर देखने के लिए बेताब हैं।
