Thalapathy Vijay का जन्मदिन सेलिब्रेट कर Trisha Krishnan ने ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाई रोक, पोस्ट की क्यूट PIC

Trisha Krishnan Celebrate Vijay's Birthday: बीते दिन साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय को जन्मदिन की बधाई देकर ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

Trisha Krishnan Celebrate Vijay's Birthday: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने 22 जून को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अभिनेता से राजनेता बने विजय को फैन्स ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन के खास मौके पर खूब बधाईयां दीं। लोग काफी समय तक इसलिए भी हैरान थे क्योंकि थलापति विजय को तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी। हालांकि बीते दिन यानी मंगलवार को तृषा कृष्ण ने विजय का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने विजय के 52वें जन्मदिन के बाद एक प्यारा सा पोस्ट भी किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rakeysh Omprakash Mehra संग होगी Salman Khan की 500 करोड़ी फिल्म !! निभाएंगे दमदार रोल)

Trisha Krishnan Celebrate Vijay's Birthday

तृषा कृष्णन ने सेलिब्रेट किया थलापति विजय का जन्मदिन

खास अंदाज में तृषा ने सेलिब्रेट किया विजय का जन्मदिन

तृष्णा कृष्णन ने थलापति विजय के साथ एक क्यूट फोटो भी शेयर की। इस फोटो में विजय के सामने 5 केक रखे हुए नजर आ रहे हैं। तृषा कृष्णन ने कैप्शन में लिखा है, 'उस व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, जो सब कुछ सार्थक बना देता है।' जबसे तृषा ने विजय के साथ यह पोस्ट शेयर किया है, तभी से यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कई लोगों का मानना है कि इस कैप्शन के साथ तृषा ने विजय के प्रति अपने प्यार को स्वीकार भी किया है। फैन्स भी इस जोड़ी को देखकर बेहद खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)

सोशल मीडिया पर तृषा और विजय के फैन्स भी इस पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने फोटोज देखकर कमेंट्स की बौछार की। एक यूजर ने लिखा, 'देखो मेरी क्वीन ने क्या किया।' दूसरे यूजर ने कहा, 'खुशी हमारे लिए है, दूसरों के लिए नहीं। सिर्फ वही करो जो तुम्हें खुशी दे...।' कई रिपोर्ट्स में विजय और तृषा के ब्रेकअप के होने का भी जिक्र किया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि तृषा ने विजय को उनका जन्मदिन पर विश नहीं किया था। हालांकि विजय को जन्मदिन की बधाई देकर अब तृषा ने जो भी अफवाहें उड़ रही थीं, उन सभी पर पूर्णविराम लगा दिया है।

End of Feed