Toxic to release on EID 2026: केजीएफ सीरीज के बाद साउथ स्टार यश ग्लोबल स्टार रॉकी भाई बन चुके हैं, जिनकी अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का इंतजार पूरी दुनिया को है। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स लगातार इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं ताक दर्शकों को सिनेमाघरों में एक ब्लॉकबस्टर मूवी मिल सके। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में इसकी रिलीज डेट का भी बड़ा हाथ होता है, इसी कारण मेकर्स ने अभी से ऐलान कर दिया है कि वो अपन मूवी 100 दिन के बाद रिलीज करेंगे। फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि वो अपनी मूवी को ईद 2026 पर रिलीज करेंगे ताकि दर्शक बिना किसी झंझट और हॉलीडे की चिंता किए बना इसका लुत्फ उठा सकें। (इसे भी पढ़ें: आंखों में अंगारे, कान के पर्दे चीरती आवाज... Border 2 से रिलीज हुआ अहान शेट्टी का 1st Look)
Image Source: Toxic Movie
ईद 2026 पर रिलीज होगी यश की टॉक्सिक, फैंस हुए एक्साइटेड
फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ ये साफ कर दिया है कि उनकी मूवी को लेकर जो अफवाहें फैल रही थीं कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है, वो सभी बेबुनियाद हैं। मेकर्स लगातार फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं और इसे ईद पर रिलीज करने के लिए कमर कसे हुए हैं। केजीएफ सीरीज के बाद से ही दर्शक यश को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि मेकर्स ने एक बड़ी रिलीज डेट अपने लिए बुक की है ताकि फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिले और दर्शक हॉलीडे की चिंता किए बिना सिनेमाघरों का रुख करें।
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से होगी तगड़ी टक्कर
खबरों की मानें तो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान को ईद 2026 पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। अपूर्वा ढोलकिया के डायरेक्शन में बन रही बैटल ऑप गलवान की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका भी पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जारी है। अब बैटल ऑफ गलवान और टॉक्सिक की टक्कर ईद पर होगी या नहीं, ये सलमान खान के ऐलान के बाद पक्का होगा। वैसे अगर ये दोनों फिल्में आपस में भिड़ती हैं तो आप किसका रुख करेंगे?
