Toxic X Review: यश की फिल्म का फर्स्ट हाफ पड़ा फीका, निराश हुए दर्शक

Toxic X Review Audience Reaction: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज हो गई है। इस मूवी के फर्स्ट हाफ को देखने के बाद दर्शकों के अंदर निराशा ही नजर आ रही है।

Toxic X Review Audience Reaction: साउथ के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'केजीएफ 2' के बाद यश को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस ने करीब 4 साल तक इंतजार किया है। ऐसे में 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। फिल्म को लेकर पहले से ही इतना बज बना हुआ था कि कई जगहों पर सुबह-सुबह के शोज भी रखे गए। ट्रेलर सामने आने के बाद यश के फैंस का जोश देखने लायक था। शानदार विजुअल्स और यश के अलग अंदाज ने लोगों को उम्मीद दी थी कि 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद शुरुआती रिव्यू ने थोड़ा चौंका दिया है। 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म से जितनी उम्मीद थी, फर्स्ट हाफ उतना प्रभावित नहीं कर पाया।

Toxic X Review

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का फर्स्ट हाफ पड़ा फीका (Pic Credit: Instagram)

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jeeva Joseph और Aparna Thomas का हुआ तलाक, 11 साल बाद टूटा रिश्ता

End of Feed