Toxic Trailer: यश ने किया डबल धमाका, कियारा आडवाणी के सीन्स कर देंगे इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2026, 07:23 PM IST

Toxic Trailer: यश (Yash) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म टॉक्सिक का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।

Toxic Trailer Out: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक के बाद एक अपजेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म टॉक्सिक का नया पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें मूवी के ट्रेलर को लेकर अपडेट दिया गया था। अब लंबे इंतजार के बाद आज यानी 8 अगस्त को फिल्म टॉक्सिक की धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। यश की फिल्म का आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में क्या खास है।

Toxic Trailer Out

फिल्म टॉक्सिक का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज (Image Source: Toxic Movie)

खतरनाक है 'टॉक्सिक' का ट्रेलर

यश की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म टॉक्सिक का अभी हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर है। यश की फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में यश एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में नजर आए। तो वहीं कियारा आडवाणी के सीन्स आपकी आंखों में आंसू ला सकते हैं। यश फिल्म के एक सीन्स में बिना एक भी कपड़े के नजर आते हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इसके अलावा इस बार यश की मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद से होने वाला है। फिल्म में यश का डबल रोल होगा। फिल्म के ट्रेलर के एक्शन सीन्स आपके दिलों की धड़कन बढ़ाने वाले हैं। आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक इसी महीने यानी 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

End of Feed