They Call Him OG की रिलीज का जश्न मना रहे पवन कल्याण के फैंस पर दर्ज हुई FIR, पुलिस ने इस वजह से लिया एक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2025, 10:43 AM IST

FIR on Pawan Kalyan Fans: टॉलीवुड के पावरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की लेटेस्ट फिल्म ओजी (OG) यानी 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) की रिलीज ने फैंस को जोश में ला दिया, लेकिन बेंगलुरु में ये जश्न लीगल मुश्किल में फंस गया। इसके चलते पवन कल्याण के फैंस के खिलाफ केस प

FIR on Pawan Kalyan Fans: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म दे कॉल हिम ओजी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म दे कॉल हिम ओजी से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। इस फिल्म का जश्न मना रहे पवन कल्याण के फैंस के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। जिसके बाद से इसको लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

They Call Him OG

Image Source: IMDb

पवन कल्याण के फैंस के खिलाफ दर्ज हुई FIR

पवन कल्याण एक बार फिर अपनी फिल्म फिल्म दे कॉल हिम ओजी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह पवन कल्याण के फैंस के खिलाफ दर्ज हुई FIR है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के पवन कल्याण फैंस एसोसिएशन ने मदीवाला के संध्या थियेटर के बाहर एक स्टेज सेलिब्रेशन प्लान किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए जरूरी परमिशन नहीं ली थी। उस शाम थियेटर में OG फिल्म की पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग हो रही थी। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि आयोजकों ने बिना परमिशन के स्टेज और डीजे सिस्टम लगा दिया था। जैसे ही पुलिस को खबर मिली, उन्होंने इंतजामों को डिसमैंटल कर दिया। मदीवाला पुलिस ने शहर की कोर्ट से परमिशन लेकर आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की। एक पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया, 'जब हमें पता चला, हम तुरंत स्पॉट पर पहुंचे और बुधवार को लाउडस्पीकर्स जब्त कर लिए और आयोजकों से स्टेज हटाने को कहा।' इस खबर ने सबके होश उड़ा दिए।

End of Feed