Good Bad Ugly: अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली इस समय सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थाला और विजय थलापति के फैंस के बीच वॉर हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Ajith Kumar film Good Bad Ugly
रिपोर्ट के अनुसार केरल के एक थिएटर में आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित गुड बैड अग्ली की स्क्रीनिंग हो रही थी, लेकिन अजित कुमार और थलपति विजय के फैंस के बीच वॉर हो गया, जिसके बाद स्क्रीनिंग को बीच में ही रोकनी पड़ी।
स्क्रीनिंग पर मची अफरा-तफरी
स्क्रीनिंग के दौरान दोनों फैन ग्रुप आपस में भिड़ गए और मामला ज्यादा ही बढ़ गया। दोनों ही एक्टर के फैंस ग्रुप एक-दूसरे पर हमला करने लगे। कुछ ही समय में काफी अफरा-तफरी मच गई, जिससे वहां बैठे बाकी दर्शक परेशान हो गए। इसके चलते शो को बीच में ही रोक दिया गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
फिल्म में मिला सेम डायलॉग
गुड बैड अग्ली के एक डायलॉग ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा। इस फिल्म में एक डायलॉग है, जिसमें एक्टर बोल रहे हैं कि "मैं इंतजार कर रहा हूं।" इस डायलॉग को सुनकर फैंस को विजय थलापति की याद आ रही है। बता दें सेम डायलॉग फिल्म थुप्पक्की में विजय थलापति बोलते हुए नजर आए थे।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 19.75 करोड़ रुपये हुई। चौथे दिन फिल्म ने 21.1 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म की चार दिनों की कमाई 85.1 करोड़ तक पहुंच गई है।
